रेवाड़ी। हरियाणा बोर्ड की बुधवार को 51 केंद्रों पर करीब दस हजार विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा दी। 10वीं की हिंदी कोर, हिंदी ईलेक्टीव, स्पेशल अंग्रेजी की परीक्षा हुई। फिलहाल नकल का कोई भी केस सामने नहीं आया है। सभी केंद्रों पर परीक्षाएं शांतिपूर्ण रूप से आयोजित हुई हैं। परीक्षार्थी आधा घंटा पहले ही परीक्षा केंद्रों के बाहर पहुंच चुके थे। दोपहर 12 बजे विद्यार्थियों का प्रवेश शुरू हो गया था। विद्यार्थियों की गहन चेकिंग करके ही परीक्षा केंद्र के अंदर जाने दिया जा रहा था। परीक्षा केंद्रों के बाहर भीड़ जमा न हो इसे लेकर पुलिस भी लगातार ध्यान रखे हुई थी। ऐसे में परीक्षा केंद्रों के बाहर लोगों की भीड़ भी जुटने नहीं दी जा रही थी।
पेपर देख खुश हुए छात्र
12वीं कक्षा की परीक्षा दे रहे अभिषेक ने बताया कि पेपर आसान था जिसको हल करने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई। परीक्षा दे रहे प्रियांशी ने बताया कि उनकी हिंदी कोर की परीक्षा थी और पेपर काफी अच्छा हुआ है। परीक्षार्थी करन सिंह ने बताया कि बुधवार को स्पेशल अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी। पेपर काफी सरल आया था।
बुधवार को हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा हुई है। जिले में कुल 51 केंद्र बनाए गए थे। फिलहाल नकल का कोई केस सामने नहीं आया है।
प्रदीप कुमार, बोर्ड सुपरिटेंडेंट