फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल चोरी का खेल, तीन गिरफ्तार, तीन फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। करनवास स्थित तेल डिपो के आसपास चल रहे तेल चोरी का खुलासा हुआ है। सीएम फ्लाइंग ने शनिवार शाम को खाद्य आपूर्ति विभाग के साथ मिलकर तीन जगहों पर कार्रवाई करते हुए तेल चोरी करते तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से करीब 1400 लीटर डीजल व पेट्रोल, एक पिकअप गाड़ी व तेल के टैंकर बरामद किए है।
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कसौली निवासी अजय, रास्थान के जिला अलवर के गांव अलीपुर की ढाणी निवासी अजीत व उत्तर प्रदेश के जिला बरेली के गांव निसोई निवासी चंदन के रूप में हुई है। सीएम फ्लाइंग को बावल रोड पर तेल डिपो के आसपास कई जगहों पर तेल चोरी होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सीएम फ्लाइंग ने खाद्य आपूर्ति निरीक्षक के साथ गांव कमालपुर बस स्टाप पर स्थित एक प्लॉट में छापा मारा। सीएम फ्लाइंग को देखकर वहां पर मौजूद एक आरोपी धर्मपाल फरार हो गया जबकि चंदन व अजीत को काबू कर लिया। पुलिस ने मौके से तेल से भरा एक टैंकर भी बरामद किया है। टैंकर से 115 लीटर डीजल व 105 लीटर पेट्रोल मिला। इसके बाद सीएम फ्लाइंग ने गांव भवाड़ी निवासी सुरेंद उर्फ सुमन द्वारा तेल चोरी करने की सूचना मिली। टीम ने मौके छापा मारा। सीएम फ्लाइंग टीम को देख कर टैंकर से तेल चोरी कर रहे दो लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 40 लीटर डीजल बरामद किया।
-गुजरीवास मार्ग पर भी हुई कार्रवाई
दूसरी ओर सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि गुजरीवास मार्ग पर स्थित एक प्लाट में चोरी किए गए तेल से भरी पिकअप गाड़ी खड़ी हुई है। जिस पर सीएम फ्लाइंग ने मौके पर दबिश देकर कसौली निवासी अजय को पिकअप गाड़ी सहित काबू कर लिया। पिकअप गाड़ी से 625 लीटर पेट्रोल व 534 लीटर डीजल बरामद हुआ। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक राजबीर सिंह की शिकायत पर चोरी व आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें