फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बेटी के जन्म पर कुआं का पूजन किया

विज्ञापन
बेटी के जन्म पर कुआं पूजन समारोह के दौरान नवजात को आशीर्वाद देते परिजन।स्रोत: परिजन - फोटो : Archive
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव गुजरीवास में बेटी के जन्म की खुशी में कुआं पूजन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने नवजात बेटी को आशीर्वाद दिया तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। बेटी के पिता संदीप कुमार और माता योगिता ने कहा कि उनके लिए यह बेहद खुशी का अवसर है कि उनके घर पहली संतान के रूप में बेटी ने जन्म लिया है। दादा महेंद्र कुमार झाजरिया, दादी संतोष देवी, ताऊ एडवोकेट अमित झाजरिया और ताई काजल ने भी नन्ही बेटी को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें