दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर प्रस्तुति देते बच्चे। स्त्रोत:
रेवाड़ी। दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण की वंदना और दीप प्रज्वलन से हुआ। विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण के वेश में सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, माखन चोरी, रासलीला और गोवर्धन पर्वत से जुड़ी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। भजनों और नृत्य से विद्यालय परिसर भक्तिमय हो गया। बच्चों ने मटकी सजाओ और मटकी फोड़ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। आकर्षक पोशाकों और झांकियों से बच्चों ने कृष्ण जन्म की सुंदर झलक प्रस्तुत की। प्रधानाचार्या रामबाई यादव ने विद्यार्थियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, प्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।