फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सीएम विंडो पर लोगों की समस्याओं का नहीं हो रहा समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। सीएम विंडो की शिकायत पर कोसली प्रशासन द्वारा संज्ञान ना लेने पर मुख्यमंत्री को लिखित शिकायत भेजी गई है। गांव के अशोक कुमार ने बताया कि एक सीएम विंडो पर शिकायत संख्या वर्ष 2024 शिकायत संख्या 049 786 लगाई थी जोकि दिनांक 16 मई 2024 से विद्युत निगम नाहड़ एसडीओ के कार्यालय में ही लंबित पड़ी है। शिकायत का निवारण उपमंडल अधिकारी दक्षिण हरियाणा विद्युत प्रसार निगम कार्यालय ने ही करना है लेकिन 16 मार्च से आज तक लगभग एक महीना बीत जाने के बाद भी शिकायत का संज्ञान नहीं किया गया। शिकायत को रफा-दफा करने के चक्कर में हैं। बव्वा के ही ग्रामीण सतपाल ने बताया कि उसने भी सीएम विंडो पर शिकायत दी थी जोकि दिनांक 23 मार्च 2024 से खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय नाहड़ में लंबित है। कहा कि ऐसेअधिकारियों के विरुद्ध सख्त-से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि जनता की शिकायतों का समाधान समय पर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें