फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन वितरण शुरू होते ही खराब अनाज मिलने की शिकायत शुरू

विज्ञापन
खराब अनाज को दिखाती अमृतकला टीकानिया - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिले के सभी ढाई सौ डिपो पर राशन मिलना शुरू हो गया है। लेकिन वहीं दूसरी ओर खराब अनाज मिलने की शिकायतें भी आने लगी हैं। जैसे ही बुधवार को डिपो पर अनाज व अन्य राशन पहुंचा दो लोग तुरंत राशन लेने के लिए डिपो पर पहुंचने लगे। खराब अनाज की बोरी देखकर लोगों ने रोष जताया, वहीं इसकी शिकायत डीसी व खाद आपूर्ति विभाग के अधिकारी को भी की गई है। शहर के मोहल्ला गुलाबी बाग में पूर्व पार्षद सहित अन्य लोगों ने शिकायत कर विरोध दर्ज किया ।इसके अलावा कुछ अन्य गांव में भी खराब राशन मिलने की शिकायतें आ रही हैं। वहीं डीएफएससी अशोक रावत का कहना है कि जहां पर खराब अनाज पहुंचे उसको बदल कर दूसरा दर्शन दिया जाएगा लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें