फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में घर में ही रहकर चैंपियनशिप के लिए पसीना बहा रहीं दो पावर लिफ्टिर बहने

विज्ञापन
काशीपुर में घर में ही बाइक के रिमों से अभ्यास करतीदोनों बहनें। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
काशीपुर (ऊधमसिंह नगर)। सीनियर नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में पदक जीतने के लिये काशीपुर निवासी दो बहनें लॉकडाउन में घर पर रहकर लगातार प्रैक्टिस कर रहीं हैं। उन्होंने बुलेट के व्हीलों का डैड लिफ्ट बनाया है। जुलाई में तमिलनाडू में सीनियर नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप प्रस्तावित है। मोहल्ला किल्ला निवासी जसविंदर कौर जस्सी 63 किग्रा और संतोष कौर 73 किग्रा भार वर्ग में प्रतिभाग करने के लिए रेलवे स्टेशन स्थित जिम में प्रशिक्षण लेती हैं। 25 मार्च से देशभर में कोरोना वायरस से लड़ने को लॉकडाउन किया गया है। जिम बंद होने पर दोनों बहनों के आगे अभ्यास की समस्या खड़ी हो गई। उन्होंने बुलेट के दोनों व्हील निकाले। 20-20 किग्रा के व्हीलों के बीच में बांस का डंडा लगाकर डैड लिफ्ट तैयार किया। लॉकडाउन का पालन करते हुए दोनों बहने सुबह-शाम अभ्यास में जुटी हैं। जस्सी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 3 स्वर्ण सहित पांच पदक और संतोष राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण सहित 4 पदक हासिल कर चुकीं हैं। दोनों बहनों का कहना है कि घर में रहकर देशव्यापी लॉकडाउन का पालन कर रही हैं। चैंपियनशिप में भी पदक हासिल करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि घर में रहकर कोरोना महामारी से लड़ा जा सकता है। उन्होंने घर में रहने की अपील की है। जस्सी, संतोष, सुरेंद्र कौर व बेबी कौर सहित अन्य सदस्यों ने घर में रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें