फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के नाम पर लोगों को गुमराह किया गया : जगदीश

Sun, 29 Sep 2024 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 35 रेवाड़ी। कोसली विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश यादव ग्रामीणों को संबो​धित करत
विज्ञापन
कोसली। कोसली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार जगदीश यादव ने शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया।
विज्ञापन

उन्होंने गांव मस्तापुर, शादीपुर, टहना, मोहदीपुर, नैनसुखपूरा, करावरा मानकपुर, नांगलिया, खेड़ा आलमपुर, चन्दनवास, आशियाकि गोरावास ओर रोहड़ाई में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। जगदीश यादव ने कहा कि कोसली में विकास के नाम पर केवल लोगों को गुमराह किया गया है। भाजपा कहती कुछ है और करती कुछ है। भाजपा ने कभी भी कोई विकास कार्य ऐसा नहीं किया है जिससे लोग खुश दिखें। कांग्रेस ने जो भी विकास कार्य करवाए हैं हमेशा लोग उससे राजी हुए हैं। कांग्रेस ने हमेशा लोगों के हित के लिए काम किया है। मौके पर कोसली प्रभारी सोनू हुड्डा, पूर्व मंत्री जसवंत सिंह बावल, डॉक्टर अनिल, सीए हिम्मत सिंह डहीना भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें