संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। हरियाणा एनसीबी की यूनिट की ओर से शहर के मोहल्ला कंकरवाली में लेबर चौक पर नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक किया गया।
जागरूक अभियान के दौरान यूनिट के इंचार्ज उप निरीक्षक बलवंत सिंह ने बताया कि जिस तरह हम अपने घर से गंदा पानी बाहर फेंकते हैं, उसी तरह हमें नशे को अपने समाज से बाहर फेंकना है और साथ ही साथ अपने आसपास सभी को इसके बारे में जागरूक करना है। सभी से अपील भी की गई है कि अगर आपको कहीं पर भी नशा बिकता हुआ दिखाई दे तो संबंधित टोल फ्री नंबर 1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल और हरियाणा एनसीबी के टॉल फ्री नंबर 90508-91508 पर सूचना दें, ताकि नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा जा सके। दी हुई सूचना पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी एवं सूचना देने वाले का नाम किसी भी सूरत में उजागर नहीं किया जाएगा। इस कार्यक्रम में टीम के साथी सुनील कुमार, सुरेश कुमार, दीपक भी शामिल रहे।