रेवाड़ी। रेवाड़ी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव ने वीरवार को पीवरा की ढाणी, बावल रोड, गांव लाखनौर, तुर्कियावास और वार्ड 31 के कुतुबपुर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी की जनता कांग्रेस और एक परिवार के चंगुल से मुक्ति पाना चाहती है।
उधर, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने ब्रह्मगढ़ में आयोजित समारोह में ब्राह्मण समाज के लोगों से लक्ष्मण सिंह यादव के समर्थन में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने ही ब्राह्मण समाज को मान-सम्मान देने का कार्य किया है। इस दौरान पीपीपी कोर्डिनेटर डाॅ. सतीश खोला व वरिष्ठ नेता अजय पाटौदा भी मौजूद रहे।