फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अमरनाथ यात्रा के लिए सेहत की जांच करा रहे लोग

Thu, 18 Apr 2024 03:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पिछले वर्ष अमरनाथ यात्रा के लिए जिले से 2000 श्रद्धालु गए थे। इस बार श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो सकता है। इसके लिए नागरिक अस्पताल में रोजाना 10 से 15 लोग स्वास्थ्य जांच के लिए जा रहे हैं। इस साल अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होकर 19 अगस्त तक चलेगी।
विज्ञापन

यात्रा के लिए 15 अप्रैल से पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यात्रा में 13 से कम और 70 साल से ज्यादा उम्र के लोग शामिल नहीं हो सकते हैं। इसके अलावा 6 सप्ताह से अधिक गर्भवती महिला भी इस यात्रा में नहीं शामिल हो सकती है। यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं का पंजीकरण एक जरूरी प्रक्रिया होती है। यह प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में होती है। अमरनाथ के लिए ऑनलाइन पंजीकरण फीस प्रति व्यक्ति 150 रुपये निर्धारित की गई है। वेबसाइट पर मौजूद बैंक शाखाओं के माध्यम से इस फीस का भुगतान किया जा सकता है।
लोग संबंधित बैंक की शाखा में पंजीकरण करवा सकते हैं। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले को जितने व्यक्ति के साथ यात्रा पर जा रहे हैं, उनकी फोटो, यात्रा पंजीकरण की 250 रुपये प्रति यात्री फीस, ग्रुप लीडर का नाम, मोबाइल फोन नंबर और ई-मेल समेत पते की जरूरत होगी। पोस्टल चार्जेज एक से पांच श्रद्धालुओं के 50 रुपये, छह से लेकर 10 तक श्रद्धालुओं के लिए 100 रुपये, 11 से 15 तक के लिए 150 रुपये, 16 से 20 तक के लिए 200 रुपये, 21 से 25 के लिए 250 रुपये और 26 से 30 के लिए 300 रुपये होंगे। इसके अलावा 8 अप्रैल के बाद का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र वैध माना जाएगा। अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण फीस व पोस्टल चार्ज श्री अमरनाथ श्राइन के मुख्य अकाउंट अधिकारी के नाम भेजने होंगे।
विज्ञापन


ऐसे करें ऑनलाइन पंजीकरण

सबसे पहले श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट जेकेएसएएसबीडॉटइन पर जाएं।
यहां मेन्यू में ऑनलाइन सर्विस पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद यात्रा परमिट पंजीकरण पर जाना होगा।
फिर आई एग्री पर क्लिक कर रजिस्टर पर क्लिक करना होगा।
यहां पर श्रद्धालु अपनी जानकारी भरकर सबमिट करेंगे।
इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।
ओटीपी आने के बाद आवेदन की फीस ऑनलाइन जमा करें।
इसके बाद पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होगी।
सबसे बाद में यात्रा का परमिट डाउनलोड कर लें।



वर्जन
पिछले वर्ष 2 हजार लोगों ने अमरनाथ जाने के लिए सेहत की जांच कराई थी। अब पंजीकरण शुरू होने के साथ ही लोग अस्पताल में जांच के लिए पहुंच रहे हैं।- डाॅ. धर्मेंद्र, एसएमओ सिविल अस्पताल रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें