धारूहेड़ा। पुलिस को दी शिकायत में टाउन नंबर-1 निवासी कुलदीप यादव ने बताया कि मां मुनेश यादव रेवाड़ी से घर धारूहेड़ा लौट रही थीं। वह दोपहर करीब साढ़े 12 बजे लेने के लिए एक पेट्रोल पंप पर इंतजार कर रहा था। जब मुनेश रोड पार कर रही थी, तभी अचानक एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से अस्पताल भेजवाया गया। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है। संवाद