फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पौधरोपण करें लोग : डॉ. बनवारी लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। बावल के गांव पनवाड़ में सहकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने रविवार को ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण भी किया। साथ ही ‘हर घर नल से जल’ योजना के तहत जल संरक्षण का संदेश देते हुए युवा शक्ति को सेवा पखवाड़े में भागीदार बनाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए लोगों को पौधरोण करना चाहिए। जिस प्रकार शरीर के पोषण के लिए भोजन की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधों की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण की अशुद्धियों को सोखकर हमें शुद्ध प्राणदायिनी वायु प्रदान करते हैं। इसकी निरंतरता बनाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए और उनका संरक्षण करना चाहिए। इस अवसर पर अमरजीत सिंह मंडल अध्यक्ष बावल, हीरा लाल पनवाड़, ईश्वर प्राणपुरा, मीर सिंह रनौली, कपिल नेहरा, केशव मुदगिल, अर्जुन चोकन उपप्रधान नगर पालिका बावल आदि मौजूद रहे।
‘चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम अब शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा’
मंत्री ने पनवाड़ गांव के बूथ नंबर 256 पर बूथ प्रधान हीरालाल के आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 93वें एपिसोड को ग्रामीणों व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भगत सिंह की जयंती के ठीक पहले उन्हें श्रद्धांजलि स्वरूप एक महत्वपूर्ण निर्णय किया है। यह तय किया है कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम अब शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें