फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Thu, 25 Feb 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
खंड के 35 बिरादरी के लोगों ने बृहस्पतिवार को आरक्षण की मांग के नाम पर की गई हिंसा की उच्चस्तरीय जांच की मांग और उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने ओबीसी कोटे से कोई छेड़छाड़ न करने की मांग के लिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, हरियाणा के मुख्यमंत्री के नाम मनेठी के नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

जिला पार्षद आजाद सिंह नांधा, मनेठी के सरपंच स्योताज सिंह, प्रवीन भारद्वाज इष्टधारी, रामपाल खोल, वेदप्रकाश, सुल्तान सिंह, दीपक, डॉ. तजेंद्र सिंह, महेंद्र सहित अनेक लोगों ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि आंदोलन के दौरान 35 बिरादरी के लोगों को मानसिक व आर्थिक रूप से काफी हानि उठानी पड़ी, इसकी जांच उच्च स्तरीय कमेटी से होनी चाहिए।
विज्ञापन


ताकि दंगा-फसाद करने वाले लोगों को चेहरा आम जनता के सामने आ सके। उन्होंने कहा कि आरक्षण की आड़ में उपद्रवियों ने गैर जाटों की दुकानों में जहां लूटपाट की, वहीं दुकानों को आग के हवाले कर दिया, जो बहुत ही निंदनीय है। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान लोगों की संपत्ति का नुकसान हुआ, उसकी भरपाई लूटपाट करने वाले लोगों से ही इसकी भरपाई की जाए।

उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान उपद्रवी ने पुलिस की मौजूदगी में लूटपाट की घटनाओं को जहां अंजाम दिया, वहीं सरकारी सम्पत्ति व दुकानों को आग के हवाले कर दिया, जिसकी जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है।

जहां पुलिस को जनात की जहां सुरक्षा करनी चाहिए, वहीं उसी पुलिस की सामने लोगों के सबकुछ उजड़ गया और पुलिस मुकदर्शक बन कर यह सब देखती रही। इसमें संल्पित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। 35 बिरादरी के लोगों ने कहा कि अगर ओबीसी आरक्षण से छेड़छाड़ हुई तो इसका डट कर विरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें