फोटो : 07समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन की टिप्पणी पर राजपूत समाज प्रदर्शन
- फोटो : शिक्षक कर्मचारी संघ की बैठक में मौजूद शिक्षक एवं कर्मचारी।
संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन की ओर से राजपूत शासक राणा सांगा पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में राजपूत समाज ने प्रदर्शन किया। राजपूत समाज के लोगों ने छोटूराम चौक पर पुतला फूंका और नारेबाजी की। कहा कि राज्य सभा सदस्य माफी मांगें। समाज का कहना है कि राणा सांगा पर की गई टिप्पणी बिल्कुल भी उचित नहीं है। इसे समाज काफी आहत है। इस मौके पर बावल राजपूत सभा प्रधान कुलदीप चौहान, नाहर सिंह, भीम सिंह, राजेश चौहान, उदयसिंह, अनिल, कप्तान पूर्ण सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।