फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मुख्यमंत्री व ओएसडी से मिले कोसली के लोग

Wed, 03 Apr 2024 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। मुख्यमंत्री के ओएसडी अभिमन्यु राव को गुलदस्ता भेंट करते कोसली विधानसभा क्षेत्र के लोग।
विज्ञापन
कोसली। विधानसभा क्षेत्र से रवि यादव और रोहित यादव ने कई गांवों के लोगों को साथ लेकर मंगलवार को चंडीगढ़ सीएम आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व ओएसडी अभिमन्यु राव को गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

रवि यादव ने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि ओबीसी मोर्चा का नेतृत्व करने वाले भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी को प्रदेश का नेतृत्व दिया गया है। इससे सभी 36 बिरादरियों को बल मिलेगा। रोहित यादव ने मुख्यमंत्री को मौजूदा हालात से अवगत कराया। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी अभिमन्यु यादव की कोसली में बढ़ती लोकप्रियता आने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी दावेदारी की ओर इशारा कर रही है। इस अवसर पर करणपाल चेयरमैन, पार्षद सुरेंद्र माडिया, लाला, सरपंच बलवान, विजय गुड़ियानी, मित्रशेन, राजेश मेम्बर, गोविद सरपंच बास, रमेश पंडित, चंद्रजीत, रामनिवास, श्याम पंच, कारण सिंह, गुरूविंदर मस्तापुर, विक्रम मस्तापुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें