रेवाड़ी। जिला पुलिस ने ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मार्च में 8103 वाहनों का चालान किया। 41 वाहन इंपाउंड किए गए। इन वाहनों में 6 बुलेट पटाखा मोटरसाइकिल, 5 ब्लैक फिल्म वाहन, रॉन्ग पार्किंग 667, ओवर स्पीड 26, बिना हेलमेट 4430, बिना सीट बेल्ट 232, मोबाइल फोन यूज करने के 46 और 1746 लेन चेंज के मामले हैं। इन पर 89 लाख 82 हजार 900 रुपये का जुर्माना किया गया। संवाद