फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की जनता ने परिवारवाद और भ्रष्टाचार को नकारा : मुख्यमंत्री

Mon, 16 Jun 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो :10सीएम नायब सैनी को स्मृति चिन्ह भेंट करतीं स्वास्थ्य मंत्री आरती राव व भाजपा जिलाध्यक्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




रेवाड़ी। राव तुलाराम स्टेडियम में रविवार को आयोजित धन्यवाद रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा की जनता ने परिवारवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति को नकार कर विकास और राष्ट्रवाद की नीति पर मुहर लगाने का काम किया है।



मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस इलाके से विशेष लगाव है। उन्होंने प्रधानमंत्री बनने से पहले 15 सितंबर 2013 को इसी वीर भूमि पर भूतपूर्व सैनिकों की रैली को संबोधित कर चुनाव अभियान की शुरूआत की थी। उस रैली में उन्होंने वन रैंक वन पेंशन का वादा किया था, जिसे उन्होंने पूरा किया।
विज्ञापन




यहां के जवान सरहदों पर देश की रक्षा कर रहे हैं, ताकि हम अपने घरों में सुरक्षित रह सकें। उन्होंने जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि लोगों ने कुछ महीने पहले ही डबल इंजन की सरकार तो बनाई, साथ ही उसमें ट्रिपल इंजन जोड़ने का काम किया। अब प्रदेश में तीन गुना ज्यादा गति से काम हो रहे हैं।



उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में हमने एक ऐसे भारत का उदय देखा है, जो अपनी प्राचीन विरासत पर गर्व करता है। वर्तमान की चुनौतियों का डटकर सामना करता है और भविष्य के लिए महत्वाकांक्षी सपने संजोता है।



वर्ष 2014 से पहले देश में आतंकवाद को लेकर भय का वातावरण था लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद पर गहरी चोट की गई। जब भी पाकिस्तान ने हमारी भूमि पर आ कर किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने का काम किया, हमारे जांबाज सैनिकों ने पाकिस्तान की सरजमी पर जाकर उसे जवाब देने का काम किया।
विज्ञापन




प्रदेश की जेलों में प्रवेश से लेकर रिहाई, बंदियों रहन-सहन, खानपान, उनकी मुलाकातें, चिकित्सा सुविधाएं, कोर्ट-पेशी व कैंटीन व्यवस्था को पूरी तरह से कंप्यूटरीकृत किया जा रहा है। राज्य में 3 केंद्रीय और 17 जिला जेल स्थापित हैं। इनमें 22 हजार 647 बंदियों को रखने की क्षमता है। केंद्रीय जेल अंबाला, केंद्रीय जेल हिसार व जिला जेल फरीदाबाद, पानीपत, गुरुग्राम, करनाल, झज्जर, रोहतक, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में जेल रेडियो स्टेशन चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें