फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51 गांवों के 35 बिरादरियों के लोगों ने किया मार्च

Wed, 24 Feb 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में जाट आंदोलन में हुई आगजनी, लूटपाट आदि के खिलाफ मंगलवार को 35 बिरादरी के 51 गांवों के लोग एक बैनर तले कस्बे में मार्च किया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होेंने एसडीएम निर्मल नागर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आंदोलन की वजह से हुए नुकसान की भरपाई करने के साथ रेवाड़ी के एसपी के तबादले की मांग उठाई।

कस्बे के मुख्य तिराहे पर इकट्ठे हुए लोग होर्डिंग-बेनर हाथों में लेकर  दो किलोमीटर पैदल मार्च कर सचिवालय पहुंचे। यहां एसडीएम को ज्ञापन सौंपने से पहले एक सभा हुई।
विज्ञापन


जिसमें नाहड ब्लाक से जिला परिषद के तीन वार्डों से विजयी पार्षद शारदा यादव, जगफूल व मुकेश कुमार सहित अनेक वक्ताओं ने कहा कि आरक्षण के नाम पर जो नंगा नाच किया गया है, उसके पीछे राजनीति लोगों का हाथ है। सरकार ऐसे लोगों को चिह्नित कर तुरंत गिरफ्तार करे।

 जिनका नुकसान हुआ है, भरपाई उनसे ही कराई जाए। कहा, आरक्षण के विरोध में 35 बिरादरी के लोग नहीं है, लेकिन आरक्षण के कि आड़ में जो खेल खेला गया है, उसकी 35 बिरादरी के 51 गांवों के लोग घोर निंदा करते हैं। इसके साथ ही रेवाड़ी के एसपी का तबादला करने की भी सरकार से मांग उठाई। पूर्व कर्नल विजय कौशल ने भी अपने विचार रखे।
 क्या था ज्ञापन में  
  ज्ञापन में लिखा गया है कि आरक्षण के नाम पर जो नुकसान लोगों का हुआ है उसकी भरपाई सरकार करे। आरक्षण का जो कोटा 35 बिरादरी को दिया गया है, उसके साथ कोई भी छेड़छाड़ ना की जाए। ज्ञापन में कहा गया है कि एक जाति विशेष के कारण ना केवल आम लोग परेशान हो हो रहा है बल्कि इससे जातीय दंगे भड़कने की भी प्रबल संभावना बनी हुई है। जिसे काबू में रखने के लिए एसपी का स्थानांतरण जरूरी है। ओबीसी कोटे से छेड़छाड़ ना की जाए।
विज्ञापन

वर्जन
यह ज्ञापन अभी फैक्स के माध्यम से मुख्यमंत्री कार्यालय में भेजा जाएगा। इसके अलावा सहयोग के लिए जब भी जरूरत पड़ेे, वे तैयार हैं। लेकिन क्षेत्र में शांति बनाए रखें।
 निर्मल नागर एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें