गांव खड़गवास में बैठक करते ग्रामीण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी के गांव खडगवास में रविवार को सरपंच बलराम एवं समाजसेवी सुबेदार विक्रम सिंह की अगुवाई में बैठक आयोजन किया गया। इसमें दक्षिण हरियाणा में घटित हुई असामाजिक घटना की एक स्वर में निंदा करते हुए दोनों समुदायों से वर्षों से चली आ रही सामाजिक सद्भावना, समरसता एवं आपसी भाईचारे के साथ क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की।
बैठक में गांव खड़गवास में पूर्व में हुई चोरी एवं आपसी झगड़ों की समीक्षा करते हुए सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि गांव में किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा घरेलू वस्तुओं को बेचने, गांव के पशुओं की खरीद फरोख्त या फेरी लगाने वाले व्यक्तियों पर पाबंदी लगाई जाएगी।
इस दौरान सरपंच ने कहा कि यदि आवश्यक हुआ तो एक प्रक्रिया के अंतर्गत व्यक्ति की पूर्ण जांच पड़ताल कर गांव के पंचायत से इन कार्यों के लिए गांव में फेरी लगाने के लिए लिखित में अनुमति के पश्चात ही उसे सहमति दी जा सकेगी। ताकि गांव में हर तरह की सुरक्षा को पुख्ता किया जा सके।