फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स-2023: गगनदीप ने कनाडा में जीते तीन स्वर्ण पदक, शूटिंग स्पर्धा में हासिल की उपलब्धि

Sun, 06 Aug 2023 09:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रादौर, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

सीआरपीएफ जवान गगनदीप सिंह ने वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स-2023 की शूटिंग स्पर्धा में शूटिंग स्पर्धा में तीन स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। गांव सिकंदरा में उनके घर पर परिवार को ग्रामीणों सहित दोस्त-रिश्तेदार व अन्य लोग बधाई देने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
कनाडा में स्वर्ण पदक जीतने के बाद देश के राष्ट्रीय ध्वज के साथ गगनदीप सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के यमुनानगर जिले के रादौर क्षेत्र के सिकंदरा गांव के सीआरपीएफ जवान गगनदीप सिंह मल्ली ने कनाडा में देश का मान बढ़ाया है। गगनदीप ने कनाडा में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स-2023 की शूटिंग स्पर्धा में तीन स्वर्ण पदक जीतेे हैं।

विज्ञापन


कनाडा के विनिपेग में 28 जुलाई से छह अगस्त आयोजित इस स्पर्धा में 60 देशों से पुलिस के जवानों ने हिस्सा लिया। भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए गगनदीप ने तीन स्वर्ण पदक लेकर अपने साथ देश, राज्य, जिले व गांव का भी नाम रोशन किया है। उनकी कामयाबी पर सिकंदरा में उनके घर पर परिवार को गांव सहित दोस्त-रिश्तेदार व अन्य लोग बधाई देने पहुंच रहे हैं। इस पर परिजन व गांव के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं।

गगनदीप सिंह की कामयाबी पर उनके मामा एवं ब्लॉक सरपंच एसोसिएशन रादौर के प्रधान पम्मी खेड़की व गगनदीप के पिता विक्रम सिंह मल्ली ने रविवार को रादौर में मिठाई बांटकर खुशी मनाई। उन्होंने बताया कि बचपन से ही गगनदीप की शूटिंग में रूचि थी। उसने 28 जुलाई 2016 में लाडवा में कोच जगबीर सिंह से शूटिंग का प्रशिक्षण लेना शुरू किया था। 23 सितंबर 2019 में खेल कोटे से सीआरपीएफ में भर्ती हुआ और अब वह गुरुग्राम में कार्यरत है।
विज्ञापन


गगनदीप ने कनाडा में वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स-2023 में शूटिंग स्पर्धा की 10 मीटर शूटिंग एयर राइफल, 50 मीटर पिरोने राइफल शूटिंग, दोनों में स्वर्ण पदक जीते हैं। साथ ही टीम इवेंट में भी स्वर्ण पदक हासिल किया। गगनदीप सिंह 13 अगस्त को वापस गांव सिकंदरा लौट रहा है।

रादौर में रोटरी क्लब, सरपंच एसोसिएशन, पार्क एसोसिएशन, वेलफेयर एसोसिएशन, जाट सभा, युवा कांबोज सभा की ओर से उसने स्वागत किया जाएगा पिता विक्रम सिंह मल्ली ने कहा कि उन्हें बेटे की कामयाबी पर गर्व है।

चाचा से रुपये लेकर खरीदी थी राइफल
गगनदीप सिंह के पिता विक्रम सिंह ने बताया कि बेटे को जब शूटिंग प्रतियोगिता के लिए राइफल की जरूरत थी, तब उन्हें पता चला कि राइफल के लिए चार लाख रुपये की जरूरत पड़ेगी। उनके पास इतने पैसे नहीं थे। उन्होंने दो लाख रुपये की पुरानी राइफल खरीदकर गगनदीप को दी। दो लाख रुपये की राशि गगनदीप के चाचा बलिहार सिंह ने जर्मन से अपने भतीजे के लिए भेजी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें