फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तापमान में उतार-चढ़ाव से बीमार हो रहे लोग

Sun, 18 Feb 2024 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। दिन में गर्मी और रात में ठंड के चलते लोग बीमार पड़ रहे हैं। नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। नागरिक अस्पताल में सर्दी, खांसी, जुखाम और बुखार के 250 से 300 मरीज आ रहे हैं।
चिकित्सकों का कहना है कि इस समय मौसम में बदलाव के चलते लोग अधिक बीमार पड़ रहे हैं। लोगों को वायरल हो रहा है। बचाव के लिए अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखना चाहिए। नवजात शिशुओं की अधिक देखभाल करना जरूरी है क्योंकि ऐसे मौसम में शिशुओं को बुखार, खांसी, सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं होती हैं।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल के विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान में उतार चढ़ाव होने के कारण स्वास्थ्य पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। पिछले दिनों में जहां तापमान कम दर्ज किया गया था तो वहीं अब तापमान लगातार बढ़ रहा है। तापमान बढ़ने की वजह से ही समस्या हो रही है। बीच में कभी रात के समय तापमान में कमी भी आ रही है तो कहीं घटता बढ़ता तापमान शरीर पर असर डाल रहा है।
विज्ञापन


मौजूदा समय में सुबह और शाम के समय ही ठंड लग रही है। दिन के समय धूप निकलने की वजह से गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 18 फरवरी की रात से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। अभी 2 दिन मौसम खुश्क ही बना रहेगा। तापमान में ज्यादा अंतर होने की वजह से लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। 19 फरवरी से बारिश के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें