संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। कस्बे के नूणकरण गेट के बाहर सीवर के ओवरफ्लो होने से बाजार में गंदा पानी फैल रहा है। इससे दुकानदारों और आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दुकानदार अशोक, नीरज, रामकुमार ने बताया कि बीते 10 दिनों से सीवर का गंदा पानी निकलकर सड़कों पर बह रहा है जिससे आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानी हो रही है। पानी से बदबू आ रही है। इधर से आम लोगों के साथ विद्यार्थी गुजरते हैं। दुकानदारों ने बताया कि वाहनों के गुजरने से गंदे पानी के छींटे दुकानों के अंदर जाते हैं। दुकानदार मोटू, संजय, शशि, सोनू ने बताया कि बीते 10 दिनों से सीवर का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर बाहर निकल रहा है। जिससे बदबू फैल रही है और बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। अधिकारियों की लापरवाही के कारण भीड़भाड़ के इलाके में बदबू आ रही है।