रेवाड़ी। मायन खालेटा मुख्य सड़क मार्ग पर गांव के रिहायशी मकानों के पास लंबे समय से गंदा पानी जमा रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग आसपास के गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है जहां से रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीणों का आवागमन होता है। जलभराव के कारण पैदल चलने वाले, दोपहिया वाहन चालक और स्कूली बच्चों को खास दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार लोग फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं। बरसात के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती है। खालेटा निवासी पूरणमल मुदगिल ने कहा कि समस्या का जल्द समाधान कराया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
,