फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार को सबक सिखाने को तैयार है जनता : राव नरेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंड। हरियाणा के पूर्व मंत्री और कांग्रेस रोहतक लोकसभा कोऑर्डिनेटर राव नरेंद्र सिंह ने सोमवार को कोसली विधानसभा के गांव मसीत, नांगल मूंदी, गुलाब पूरा, मूसेपुर सहित अन्य गांवों का दौरा कर चौ. दीपेंद्र सिंह हुड्डा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। गांवों में पहुंचने पर ग्रामवासियों की ओर से डीजे बजाकर, मोटर साइकिल के काफिले व फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि मौजूदा समय कोसली के लोग बदलाव की हुंकार भर चुके हैं व स्थानीय लोगों का जनाक्रोश से साफ प्रतीत होता है कि लोग मौजूदा सरकार से बेहद दुखी व परेशान हैं व आने वाले समय वोट की चोट से सरकार को भगाने का काम करेंगे। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि जनता आज तराजू लेकर बैठी व दीपेंद्र हुड्डा व मौजूदा सांसद के कार्यकाल की तुलना कर रही है, की किस प्रकार से दीपेंद्र हुड्डा ने बतौर सांसद कोसली विधानसभा क्षेत्र में इंजीनियरिंग कॉलेज जैनाबाद, पांच नए आईटीआई बनवाए, महिलाओं के लिए महाविद्यालय खुलवाए, दो पॉलिटेक्निक व अन्य शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीब कल्याण सहित अन्य सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई थी।
भाजपा-जजपा सरकार के कार्यकाल में पांच गुना कर्ज
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि आज प्रदेश की जनता पूरा मन बना चुकी है कि आने वाले समय में कांग्रेस को चुनने का काम करेंगे, जनता तुलना करेगी तो पाएगी की भाजपा जजपा सरकार के कार्यकाल में पांच गुना कर्ज, चार गुना महंगाई, तीन गुना बेरोजगारी व दो गुना अपराध प्रदेश में बढ़ चुका है। मौजूदा सरकार ने हमेशा जनसरोकार को नजरअंदाज करके सत्ता सुख भोगने की राजनीति की है। इस मौके पर सुमेर प्रधान बिहाली, मनोज प्रधान पटिकरा, सुमेर चेयरमैन कनीना, कृष्ण प्रकाश पूर्व हेडमास्टर, आनंद सिंह रोहड़ाई, संजय पहलवान बुड़ौली, राजकुमार कोटिया, रविन्द्र हुडीना, इंद्र जाखणी, वीरेंद्र गोलिया, मनोज गाहड़ा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें