फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसों की खरीद रोस्टर प्रणाली से हो : समय सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिला प्रधान समय सिंह ने कहा कि पैक्स व कॉपरेटिव बैंक के 185 करोड़ के गबन की जांच एंटी करप्शन ब्यूरो टीम से होनी चाहिए। यह पैक्स के पैसे किसानों के थे जो उन तक नहीं पहुंचे। सहकारिता मंत्री इसका इस्तीफा दे और इसकी जांच होनी चाहिए। भारतीय किसान यूनियन ने डीसी आफिस में ज्ञापन दिया। समय सिंह प्रधान ने कहा यह ज्ञापन नहीं एक चेतावनी पत्र है। इस मौके पर समय सिंह ने कहा कि किसानों की सरसों की खरीद रोस्टर प्रणाली से होनी चाहिए ताकि किसान तीन-तीन दिन अनाज मंडी में परेशान ना हो। किसान नेता वेद फोगाट, जगदीश, ओपी यादव, वजीर, लाला, रोशन लाल, लोकेश, शीशराम, अशोक, नीलम, भूपेश ढिल्लन व अन्य किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें