मार्ग की जर्जर हालत से लोग परेशान
रेवाड़ी। नई अनाज मंडी मार्ग की जर्जर हालत से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर 1 के सुनील कुमार का कहना है कि सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटना की आशंका रहती है। थोड़ी सी बारिश में सड़क पर पानी भर जाता है जिससे गड्ढे दिखाई नहीं देते और वाहन चालक हादसे का शिकार हो जाते हैं। जल्द सड़क की मरम्मत कर गड्ढों को भरा जाए।