रेवाड़ी। कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीव राव ने कहा कि भाजपा ने रेवाड़ी में बाहरी व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया है जिसे क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ही नहीं है तो वह क्या कर सकते हैं। भाजपा की नीतियों से लोगों में नाराजगी है। लोग भाजपा नेताओं को गांव में घुसने नहीं दे रहे हैं।
गांव बुढ़ला में जनसभा को संबोधित करते हुए चिरंजीव राव ने कहा कि उन्हें 36 बिरादरी का सहयोग मिल रहा है। इस दौरान राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने सभा में उपस्थित लोगों से कहा कि आप चिरंजीव राव को विधायक बनाएं, बड़ी जिम्मेदारी हम दिलाएंगे। हम मिलकर रेवाड़ी का विकास करेंगे। उन्होंने कहा कि पहले उनके पिता राजेश पायलट रेवाड़ी में कैप्टन अजय सिंह यादव का चुनाव प्रचार करने आते थे और अब वह चिरंजीव राव के लिए आते हैं।