फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बस स्टैंड परिसर में बारिश का पानी भरने से यात्रियों को हो रही परेशानी

Mon, 23 Sep 2024 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 01रेवाड़ी। बस स्टैंड परिसर में जमा बरसाती पानी। स्रोत : स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धारूहेड़ा। बस स्टैंड परिसर में बारिश का पानी भरने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम होेने के बाद भी जलनिकासी नहीं हो रही है।
विज्ञापन

बस स्टैंड परिसर में जलभराव और कीचड़ के बीच से होकर यात्रियों को गुजरना पड़ रहा है। यह समस्या स्वच्छता और स्वास्थ्य के लिहाज से भी चिंताजनक है। स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभाग से शिकायत की लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। अनिल, सुनील और विकास का कहना है कि रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का उद्देश्य जलभराव की समस्या का समाधान करना था, लेकिन यह सिस्टम भी अपनी क्षमता को पूरा नहीं कर पा रहा है। प्रशासन का समस्या पर ध्यान नहीं है जिससे लोगों में नाराजगी है। जलभराव से बदबू और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों और यात्रियों की मांग है कि जल्द से जल्द बस स्टैंड परिसर में जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि इस समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें