संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। सेवानिवृत्त पेंशनर को पेंशन प्राप्त करने के लिए नवंबर में अपना बायोमेट्रिक जीवन प्रमाण-पत्र जमा कराना होगा। जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की तिथियां निर्धारित की गई हैं।
जिला कोषाधिकारी सतीश कुमार यादव ने बताया कि 2012 के बाद रिटायर्ड व खजाना व उप खजाना कार्यालयों से पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनर खजाना कार्यालयों और बैंक से पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनरों को बैंक में अपना बायोमेट्रिक जीवन प्रमाण जमा कराना होगा। इसके अलावा नजदीक के अटल सेवा केन्द्र-सीएससी में भी अपना अंगूठा लगाकर ऑनलाइन व स्मार्ट फोन के माध्यम से भी घर बैठे अपना जीवित होने का प्रमाण पत्र दिया जा सकता है। खजाना कार्यालय रेवाड़ी से साढ़े चार हजार पेंशनर पेंशन प्राप्त कर रहे हैं। जिन पेंशनरों का नाम अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षर ए, बी, सी व डी से शुरु होता है, उनको 2, 3, 6 व 7 नवंबर को जीवन प्रमाण पत्र खजाना कार्यालय जमा करना होगा। जिन पेंशनर का नाम अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षर ई, एफ, जी, एच, आई व जे से शुरू होता है, ऐसे सभी पेंशनर दिनांक 8,9,10 व 14 नवम्बर को अपना जीवन प्रमाण पत्र देने आ सकते हैं। जिन पेंशनर के नाम का पहला अक्षर के, एल, एम, एन, ओ, पी,क्यू, आर है वे 15, 16, 17, 20 व 21 नवम्बर को खजाना कार्यालय में अपना जीवन प्रमाण पत्र देने आ सकते हैं। वर्णमाला के अक्षर एस, टी, यू, वी, डब्ल्यू, एक्स, वाई, जेड से नाम शुरु होने वाले सभी पेंशनरों दिनांक 22, 23, 24, 28 व 29 नवम्बर को अपना जीवन प्रमाण पत्र दे सकते हैं।