फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: देवी माता मंदिर धाम में लगा मेला, उमड़ी भीड़

Tue, 24 Oct 2023 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कोसली। देवी माता मंदिर धाम कोसली में विजयदशमी पर मेला लगा। इसमें श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने देवी मां के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की और मेला का आनंद उठाया। खासतौर से महिलाओं ने शिशुओं का मुंडन कराया। गांव के नम्बरदार सिंह ने बताया कि अबकी बार देवी माता मंदिर भंडारा सेवा समिति की तरफ से अपने निजी कोष से देशी घी के प्रसाद का भंडारा लगाया गया। इसमें 9-10 हजार लोगों ने भोजन किया। साल में दो बार कोलसिया गोत्र व आस पास के दर्जनों गांवों के लोग कुल देवी के तौर पर पूजन करते हैं ओर जब भी परिवार में नया काम होता है या बच्चा पैदा होने पर बाल उतरवाने की परम्परा सैकड़ों वर्ष पुरानी चली आ रही है जिसमें हजारों कि संख्या में महिलाएं पहुंचती हैं और माता के दरबार में मत्था टेकते हैं। इस आयोजन में विशेष तौर पर कमल राव, एमडीएस कालेज चेयरमैन होशियार सिंह, राजेश, सतबीर सिंह, मेजर जगदीश यादव, रामचंदर, राजेन्द्र सिंह सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें