फोटो : 04रेलवे स्टेशन मॉल गोदाम के पीछे बुलाई गई वार्षिक बैठक। स्रोत : एसोसिएशन
- फोटो : डॉ. लोकमन दास हायर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल से परीक्षा देने के बाद निकलते विद्यार्थी।
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। रेलवे स्टेशन मॉल गोदाम के पीछे पेंशन वेलफेयर एसोसिएशन की वार्षिक बैठक वीरवार को ओमप्रकाश दहिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य अतिथि रेलवे हॉस्पिटल के रूप में एमएस डॉक्टर आनंद उपस्थित रहे। एसोसिएशन के सचिव उदय सिंह ने बताया कि जो कर्मचारी 70 या 85 वर्ष के हैं, उनको सम्मानित किया गया। इनमें वीर सिंह, वेद प्रकाश वशिष्ठ, बनवारी लाल, हरिओम शर्मा, रामनाथ, उदय सिंह, वीरेंद्र सिंह, फूल हजारी, शकुंतला देवी, मामन सिंह शामिल हैं जिन्हें शाल ओढ़ाया गया और छड़ी व स्मृति चिह्न भेंट किया गया। वेद प्रकाश वशिष्ठ ने कहा कि हम सभी ने अपना पूरा जीवन रेलवे को समर्पित किया। अब इस उम्र के आखिरी पड़ाव में हम सभी को एक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान चंद्र सिंह रिटायर्ड सीटीआई, विष्णु दास एवं अनेक रिटायर्ड कर्मचारी मौजूद रहे।