फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को बांटी कीड़े लगी मूंगफली, ग्रामीणों ने डीसी से की शिकायत

विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र की ओर से बांटी गई खराब मूंगफली। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के गांव टहना दीपालपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में छोटे बच्चों को कीड़े लगी मूंगफली बांट दी गई जिसे खाने से तीन बच्चे बीमार पड़ गए। इन बच्चों को दवा दिलाकर मामला दबाने का प्रयास किया गया। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने शनिवार को जिला सचिवालय पहुंचकर उपायुक्त से आंगनबाड़ी केंद्र की संचालिका की शिकायत की। उपायुक्त ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

जिला सचिवालय पहुंची गांव की अंजलि, अंगूरी देवी आदि ने कहा कि कुछ दिन पहले बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र में गए थे। वहां पर उन्हें खराब मूंगफली और राशन वितरित करके वापस भेज दिया गया है। इस संबंध में जब आंगनबाड़ी इंचार्ज से बात की गई तो उन्होंने ऊपर से ही ऐसा राशन मिलने की बात कहते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया। ग्रामीणों ने कहा कि बच्चों को खराब राशन वितरित करके उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। कीड़े लगी मूंगफली खाने से कई बच्चे बीमार भी हो गए थे। इससे बच्चों के साथ कोई भी अनहोनी घटना हो सकती थी। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने आंगनबाड़ी इंचार्ज को अपने घर राशन ले जाते हुए देखा है, जिसकी उनके पास वीडियो क्लिप भी मौजूद है। उन्होंने इंचार्ज पर कार्रवाई करने की मांग की है ताकि भविष्य में होने वाली इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
- हमारे पास शिकायत आई थी। रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को अवगत कराया था। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बिना बताए राशन ग्रामीणों को वितरित कर दिया था।- मंजू यादव, सुपरवाइजर
विज्ञापन

मामला संज्ञान में है। आंगनबाड़ी केंद्र में खराब राशन कहां से आया, इसकी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार जो भी उचित कार्यवाही होगी, की जाएगी।-उर्मिल सिवाच, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें