फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 7 जुलाई तक जमा कराएं फीस, नहीं तो गंवानी पड़ेगी सीट

Fri, 04 Jul 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 15केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए वीरवार को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में चयनित विद्यार्थियों को ईमेल और मोबाइल पर सूचना भेजी जा रही है। अब चयनित विद्यार्थी 7 जुलाई तक फीस जमा करवा सकते हैं। फीस भरने के बाद उसकी रसीद संबंधित कॉलेज में जमा कराना अनिवार्य होगा।
यदि कोई विद्यार्थी निर्धारित समय सीमा में फीस जमा नहीं करता तो उसकी सीट प्रतीक्षा सूची (वेटिंग लिस्ट) में शामिल विद्यार्थियों को आवंटित की जाएगी। इस बार भी दाखिला प्रक्रिया दो चरणों की रहेगी। इसके बाद तीसरे चरण में ओपन काउंसलिंग के तहत ऑन द स्पॉट दाखिले दिए जाएंगे।
विज्ञापन


इन दस्तावेजों को करना होगा जमा
पासपोर्ट साइज फोटो, 10वीं, 12वीं का अंकपत्र, माइग्रेशन सर्टिफिकेट (हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अलावा अन्य बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए जरूरी), चरित्र प्रमाणपत्र, एनसीसी, एनएसएस, खेल प्रमाण पत्र (जहां भी लागू हो), हरियाणा प्रमाणित निवास प्रमाण पत्र (डोमिसाइल), ईडब्ल्यूएस या एससी, बीसी छात्रवृत्ति के लाभ का दावा करने के लिए आय प्रमाण पत्र, आरक्षित प्रमाण पत्र व गैप ईयर होने पर एफिडेविट दस्तावेजों को महाविद्यालय में विद्यार्थियों को जमा करना होगा।

महाविद्यालयों में कुल 9 हजार सीटें

जिले के महाविद्यालयों में कुल 9 हजार सीटें हैं, जिनमें से केवल बीए प्रथम वर्ष में 4880 सीटें है। इन पर 3405 आवेदन आए हैं। कॉलेजों में बीकॉम प्रथम वर्ष में कुल 1080 सीटों पर 880, बीएससी इन फिजिक्स साइंस में कुल 1740 सीटों पर 1090, बीएससी मेडिकल विद्यार्थियों के लिए कोसली स्थित राजकीय कॉलेज में 80 सीटों पर 70, सेक्टर 18 स्थित गर्ल्स कॉलेज रेवाड़ी में 160 सीटों पर 139 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन


राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा
कोर्सचयनित विद्यार्थी
बीए 12
बीकॉम 7
बीएससी 5
-

सेक्टर 18 स्थित कन्या महाविद्यालय की मेरिट सूची

कोर्स-एआईओसीचयनित विद्यार्थी
बीए59.8018
बीकॉम47.012
बीसीए80.6015
बीएससी (जीव विज्ञान)73.4022
बीएससी (भौतिक विज्ञान)71.202
बीएससी (मेजर विज्ञान)61.403

वर्जन
महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी हो चुकी है। चयनित विद्यार्थियों के मोबाइल पर फीस जमा संबंधित विवरण भेज दिए गए हैं। अब विद्यार्थी 7 जुलाई तक फीस जमा कर सीट सुरक्षित कर सकेंगे।

-डॉ. मनु कुमार, नोडल अधिकारी, राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें