फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पक्की सड़क पर खो गए पंजे के निशान...बेखौफ घूम रही दहशत

Sat, 18 Oct 2025 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 23तेंदुआ को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा। स्रोत : विभाग - फोटो : विकास भवन के पास लगा बीओबी का एटीएम।
विज्ञापन
बावल। राजकीय महाविद्यालय के परिसर में तेंदुआ नजर आने के बाद उसे पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने कॉलेज परिसर में डेरा डाला है। महाविद्यालय परिसर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे के सहारे तेंदुए पर नजर रखी जा रही है। वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगाया है लेकिन अभी तक तेंदुआ पकड़ा नहीं गया है।
विज्ञापन

गुरुग्राम से विन विभाग के विशेषज्ञों की पांच सदस्यीय टीम बुलाई गई है। कॉलेज परिसर में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है। परिसर की सड़क पक्की होने के कारण तेंदुए के पदचिह्न नहीं मिल रहे हैं। प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए इलाके में निगरानी बढ़ा दी है।
अधिकारियों ने बताया कि टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है और तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के प्रयास जारी है। प्राचार्य नमिता सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों और कर्मचारियों में डर का माहौल है। तेंदुए को जल्द पकड़ा जाए।
विज्ञापन

वनाधिकारी प्रेम कुमार सैनी ने बताया कि कहा कि तेंदुए आमतौर पर रोशनी और शोर वाले स्थानों पर नहीं रहते, इसलिए लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। वन विभाग की टीम का प्रयास है कि जानवर को बिना किसी नुकसान के पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए। प्रशासन ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे शांत रहें और जानवर को परेशान न करें। बावल और झाबुआ के वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी इस कार्य में लगे हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि पिंजरा बिल्डिंग के पीछे लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें