फोटो: 6रेवाड़ी। राजीव चौक के पास मांगों को लेकर धरना देते हुए दी रेवेन्यू पटवार एंव कानूनगो ए
- फोटो : बहराइच में स्थित मेडिकल कालेज।
रेवाड़ी। पटवारी और कानूनगो ने अपनी मांगों को लेकर वीरवार को राजीव चौक के पास प्रदर्शन कर धरना दिया। इसके बाद लघु सचिवालय पहुंच कर डीसी अभिषेक मीणा को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन रेवाड़ी के प्रधान बलजीत सिंह यादव ने बताया कि 7 जनवरी को पंचकूला में मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त पटवारियों का प्रशिक्षण डेढ़ वर्ष से घटाकर 1 वर्ष करने, ट्रेनिंग पीरियड को सर्विस पीरियड में शामिल करने, ट्रेनिंग के दौरान पूरा वेतनमान देने की घोषणा की थी। दस माह बीतने के बाद भी इन घोषणाओं का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि नोटिफिकेशन जारी न होने की वजह से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पटवारियों को ना तो पूरा वेतनमान दिया जा रहा है और ना ही पेपर लिए जा रहे हैं। इसकी वजह से नवनियुक्त पटवारियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि एसोसिएशन सरकार से अनुरोध करती है कि की गई घोषणा का जल्द नोटिफिकेशन जारी करवाया जाए। इस मौके पर सचिव रणवीर सिंह, कानूनगो राकेश कुमार, कानूनगो हनुमान सिंह, सतीश कुमार व नरेश कुमार सहित यूनियन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।