फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: किसान से तीन हजार रुपये रिश्वत लेता रंगे हाथ पकड़ा पटवारी

Wed, 08 Feb 2023 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
डहीना (रेवाड़ी)। डहीना तहसील के बाहर एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक पटवारी को किसान से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। रिकाॅर्ड में किसान के परिवार के एक सदस्य का नाम गलत था, जिसे ठीक करने के एवज में पटवारी द्वारा किसान से मुआवजे की आधी राशि देने की मांग की गई थी। एसीबी ने पटवारी को तीन हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। पटवारी को रिश्वत लेते हुए पकड़ने के बाद तहसील परिसर में भी हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

गांव जैनाबाद निवासी किसान राकेश की फसल की 15 हजार रुपये मुआवजा राशि जारी हुई थी। रिकॉर्ड में उनके परिवार के एक सदस्य का नाम गलत था, जिसे ठीक कराने के लिए वह हलका पटवारी हवा सिंह के पास गए थे। पटवारी द्वारा नाम दुरुस्त करने के एवज में किसान से आधी मुआवजा राशि की मांग की गई थी। राकेश ने पटवारी द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो को दी। पटवारी को पकड़ने के लिए एसीबी की टीम गठित की गई। किसान ने पटवारी से संपर्क किया तो डहीना तहसील के सामने बुला लिया। एक दुकान के सामने किसान से रिश्वत की राशि लेते ही एसीबी की टीम ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। एसीबी ने आरोपी पटवारी से रिश्वत की राशि बरामद कर ली। एसीबी मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें