फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति के प्रति गर्व की भावना : वासुदेव

विज्ञापन
प्रतियोगिता में सम्मानित होने पर खुशी जाहिर करते विद्यार्थी। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। भारत विकास परिषद की तरफ से राष्ट्रीय सामूहिक-गान प्रतियोगिता का आयोजन राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सभागार में किया गया। इसमें विभिन्न प्रांतों से आए लगभग 80 प्रतिभागियों ने अपनी स्वर-लहरियों से सभागार को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति के प्रति गर्व की भावना को मजबूत करते हैं। प्रतियोगिता में भिवाड़ी के बच्चों ने भी अपना परचम लहराया।
भारत विकास परिषद भिवाड़ी शाखा के अध्यक्ष अमित नाहटा जैन ने कहा कि भारत की संस्कृति प्राचीन और समृद्ध संस्कृति है। संगीत हमारे संस्कारों का जीवंत प्रतीक है जो हृदय को जोड़ता है और एकता का संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज में संस्कृति, नैतिकता और राष्ट्रभक्ति को पुनर्जीवित करते हैं। समापन अवसर पर विजेताओं को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें