फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तापमान में गिरावट के चलते खांसी, जुकाम व बुखार के बढ़ रहे मरीज

विज्ञापन
डॉक्टर को दिखाने के लिए ओपीडी के बाहर खड़े मरीज। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। तापमान में लगातार हो रही गिरावट के चलते इन दिनों बुखार, खांसी और जुकाम के मरीज बढ़ गए हैं। स्थिति यह है कि नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 100 से 150 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। साथ ही पेट संबंधित मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। ऐसे में चिकित्सक लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। पिछले पांच दिनों से लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम में कुछ दिनों से हो रहे उतार-चढ़ाव के चलते जुकाम, खांसी और बुखार के मरीजों की तादाद भी बढ़ी है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल की ओपीडी में सामान्य दिनों के मुकाबले 1600 के करीब पहुंच गई है। इसकी वजह दिन में तो मौसम गर्म रह रहा है, लेकिन सुबह और रात में ठंड का असर होने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है कि दिन में लोग घर से कम कपड़े पहनकर निकलते हैं और शाम को घर पहुंचते-पहुंचते मौसम ठंडा हो जाता है। ऐसे में लापरवाही आमजनों के लिए भारी पड़ रही है। इसके साथ ही ठंडी चीजों से परहेज नहीं रख रहे हैं। इधर, पेट संबंधित मरीज भी प्रतिदिन पांच से दस की संख्या में उपचार के लिए ओपीडी पहुंच रहे हैं।
----------------
खानपान और रहन-सहन पर ध्यान दें लोग
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. रणवीर सिंह ने बताया कि मौसम परिवर्तन के साथ ही मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़ने लगे हैं। बुखार, सर्दी, जुकाम-खांसी के साथ दमा, सांस व बीपी के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। लोग खानपान और रहन - सहन पर ध्यान दें तो मौसमी बीमारियों के प्रकोप से बचा जा सकता है। वहीं जिले मेें बढ़ रहे प्रदूषण से लोगों में रोगों के प्रति लड़ने की क्षमता कम हो रही है। बीमार व्यक्ति को ऐसे में घर में आराम करने और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करने और ठंडे पानी को छोड़कर गर्म पानी पीने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

----------
पिछले पांच दिनों का तापमान:
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
2 दिसंबर 26.5 7.6
3 दिसंबर 27.0 9.0
4 दिसंबर 24.0 9.4
5 दिसंबर 24.0 8.6
---------------
वर्जन:
घटते तापमान से लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। नागरिक अस्पताल में सर्दी, खांसी और जुकाम के मरीज बढ़ रहे हैं। किसी व्यक्ति को गले में खरास व जुकाम होने की शिकायत हो तो चिकित्सक से जरूर परामर्श लें। अस्पताल में प्रतिदिन ऐसे 100 से 150 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। मरीजों को दवाइयां भी उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन

- डॉ. जयभगवान जाटान, पीएमओ, नागरिक अस्पताल, रेवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें