फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानीय स्तर पर बसों का संचालन नहीं होने से यात्री रहे परेशान

विज्ञापन
बसें नहीं चलने के कारण परेशान यात्री। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) होने की वजह से शनिवार और रविवार को स्थानीय स्तर पर चलने वाली रोडवेज की बसों का संचालन नहीं होने से यात्री परेशान रहे। यात्रियों को प्राइवेट वाहनों में लटकर कर यात्रा करनी पड़ी। इसके साथ ही कुछ वाहन चालकों ने मौके का फायदा उठाते हुए महंगे किराये लेकर लोगों को गंतव्य तक पहुंचाया।
विज्ञापन

जिले में रोडवेज की 70 प्रतिशत से ज्यादा बसों को परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को लाने और ले जाने में लगाई गई है। बस स्टैंड से 5 जिलों के लिए रोडवेज की स्पेशल बसें चलाई गई हैं, जिनमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, सोनीपत, भिवानी शामिल है। इस कारण लोकल रूटों पर चलने वाली बसों की संख्या को घटा दिया गया। बस स्टैंड में उपस्थित यात्रियों ने बताया कि लोकल रूटों पर बस न चलने की वजह से उन्हें अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान बस स्टैंड पर आम यात्री काफी देर तक खड़े रहे, लेकिन कोई बस नहीं मिली, इस कारण से काफी यात्रियों को अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए किराये पर निजी वाहन ले जाना पड़ा।
लोगों से बातचीत
मुझे कोटकासिम जाना था, लेकिन बस नहीं मिल रही है। दो घंटे से खड़ा हूं, लेकिन मेरे शहर में जाने वाली बस नहीं आई। इस वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

माडूराम
-------------
लोकल रूट पर बसों का संचालन बंद करने की वजह से हमें काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बस नहीं आने की वजह से समय पर नहीं पहुंचने की वजह से लेट हो गया और जरूरी काम छूट गया।
साहिल
-------------
मुझे लोकल रूटों पर बस का संचालन बंद करने की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी है। कोटकासिम से किराये पर निजी वाहन से आया हूं। इस महंगाई के जमाने में हम वैसे ही परेशान हैं, बस न चलने की वजह से मुझे आर्थिक नुकसान हुआ है।
अभिषेक
-------------
मैं पिछले एक घंटे से बस का इंतजार कर रहा हूं, लेकिन मेरे गांव में जाने वाली बस नहीं आ रही है। मुझे पता नहीं है कि लोकल रूटों पर बसों का संचालन बंद कर दिया है।
विज्ञापन

रामबीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें