फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोज पिन, हाथों में बंधे धागे उतारने के बाद ही दिया प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग व राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से शनिवार को दो पालियों में संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) कराई गई। इस दौरान परीक्षा में 26204 अभ्यर्थी शामिल हुए। वहीं, 12681 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सीईटी के लिए 38885 अभ्यर्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। सुबह की पाली में 19444 में 13031 ने, जबकि शाम की पाली में 19441 में 13173 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इस दौरान कई परीक्षा केंद्रों पर महिला अभ्यर्थियों के नोजपिन, हाथ में बंधे धागे आदि उतरवाकर ही प्रवेश करने दिया गया। इस दौरान कई अभ्यर्थियों ने विरोध भी किया, लेकिन बाद में वह मान गईं।
विज्ञापन

जिले के परीक्षा केंद्रों पर सुबह साढ़े 8 बजे से अभ्यर्थियों की एंट्री शुरू हुई और 10 बजे पेपर शुरू हो गया। परीक्षा के लिए 33 सेंटर बनाए गए थे। जिले में दो दिन में 77760 अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठना था। परीक्षा को लेकर केंद्र के अंदर और बाहर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। सोनीपत, झज्जर, बहादुरगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व महेन्द्रगढ़ जिले के अधिकतर अभ्यर्थियों की परीक्षा का केंद्र रेवाड़ी जिले में बनाए गए हैं।
सरकुलर रोड से लेकर बाजारों में जाम
परीक्षा के मद्देनजर शनिवार को दिनभर सरकुलर रोड सहित मुख्य बाजारों में जाम की स्थिति बनी रही। सरकुलर रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम रहा, जिसे सामान्य कराने में ट्रैफिक पुलिस को काफी पसीना बहाना पड़ा। आम लोगों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि परीक्षा देने पहुंचें अभ्यर्थियों को केंद्रों तक पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं हुई। जाम की स्थिति नाईवाली चौक, बस स्टैंड के सामने, झज्जर चौक, धारूहेड़ा चुंगी व जैन स्कूल के समीप पर जाम की स्थित बेहद गंभीर रही।
विज्ञापन

----
पत्नी गई परीक्षा देने पति ने संभाला बच्चा
सोनीपत से परीक्षा देने पहुंची एक महिला अभ्यर्थी का परीक्षा केंद्र नाईवाली चौक स्थित अहीर कॉलेज में था। वह दूसरी पाली में परीक्षा देने पहुंची थी। इस दौरान उसके पति ने करीब एक साल के बेटे को संभाला।
निर्बाध, पारदर्शी व परीक्षा के सफल संचालन के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
जिले में होने वाली संयुक्त पात्रता परीक्षा के निर्बाध, पारदर्शी व सफल संचालन के लिए बड़ा तालाब स्थित श्री हनुमान मंदिर के नजदीक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका नंबर 01274- 224159 है। कंट्रोल रूप में डीएमएस अशोक नामवाल 9416238151, सहायक राजेश कुमार 8307266272, लिपिक मलकीत 9467642798 व हरिओम शर्मा 9729213456 तथा सेवादार 9466433641 की ड्यूटी भी लगाई गई है जो 5 नवंबर व 6 नवंबर को प्रात: 9 बजे से लेकर सायं 7 बजे तक कंट्रोल रूम में कॉल्स अटेंड करने के लिए मौजूद रहेंगे।
स्कूल-कॉलेज में रहा अवकाश
परीक्षा के मद्देनजर हरियाणा सरकार ने शनिवार, 5 नवंबर को सभी सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों, महाविद्यालयों व शिक्षण संस्थानों में अवकाश रहा। ताकि यातायात व्यवस्था बाधित न हो और परीक्षाओं को सफल संचालन कराया जा सके।
हेल्प डेस्क पर मिलेगी मदद
प्रदेश के अन्य जिलों से रेवाड़ी में परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थियों के लिए बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है। जो अभ्यर्थियों को उनके गंतव्य पर पहुंचने से संबंधित मार्गदर्शन व मदद करेंगे। सुरक्षित, आरामदायक एवं समयबद्ध तरीके से अपने-अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए रोडवेज ने लोकल रूट पर भी बसें चलानी शुरू कर दी। काफी सारे परीक्षा सेंटर शहर से दूर है। ऐसे में बस स्टैंड से ही परीक्षा सेंटर तक ले जाने के लिए बसें चल रही है।
फ्लाइंग टीम करेगी कार्रवाई
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग व राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जिला में आयोजित होने वाली संयुक्त पात्रता परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रशासन की ओर से फ्लाइंग टीम का गठन किया गया। टीम की ओर से शनिवार को विभिन्न परीक्षों का केंद्रों का दौरा किया गया, लेकिन हर जगह शांतिपूर्ण स्थिति रही।
कोट
परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 लागू रहेगी। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में 5 या इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने व हथियार लेकर चलने पर पाबंदी रहेगी। केंद्र में अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा। इसके अलावा जिला में फोटोस्टेट की दुकानें, कोचिंग संस्थान, डुप्लिकेटिंग सुविधा, साइबर कैफे और अन्य संबंधित दुकानें परीक्षा अवधि के दौरान बंद रहेंगी। अवहेलना पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभ्यर्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए हेल्प डेस्क बनाई गई है।
विज्ञापन

-अशोक कुमार गर्ग, डीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें