संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। भाजपा नेता व पीपीपी कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने कहा कि अंत्योदय योजना के सरलीकरण, योजनाओं के लाभ और वरिष्ठ क्षेत्रीय नेताओं के प्रभाव से विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत मिली।
उन्होंने कहा कि समीक्षाओं से प्रमाणित हुआ है कि हरियाणा की जनता ने जाति से ऊपर उठकर डीबीटी से चलाई गई योजनाएं, पर्ची खर्ची के बगैर मिली नौकरियों के प्रभाव से तीसरी बार भाजपा को समर्थन दिया जिससे सरकार बनी। कांग्रेसियों ने जनता को बरगलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी, जिससे कुछ प्रतिशत वोटर उनके प्रभाव में आ गए। डॉ. सतीश खोला बताया कि आयुष्मान कार्ड, बीपीएल कार्ड व गुलाबी कार्ड वाली अकेली एक ही योजना के प्रदेश में एक करोड़ 96 लाख 23 हजार 271 लाभार्थी हैं, जिसमें लगभग एक करोड़ 10 लाख वोटर हैं।