फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आज आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना

Tue, 10 Feb 2026 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में सोमवार को सुबह से तेज धूप रही। मौसम साफ रहने के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को जिले में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। इस तरह अधिकतम तापमान में करीब डेढ़ डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जबकि न्यूनतम तापमान में लगभग डेढ़ से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
सुबह और रात के समय हल्की ठंड का असर बना रहा। वायु गुणवत्ता की बात करें तो सोमवार को जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 225 दर्ज किया गया, जो मध्यम से खराब श्रेणी में रहा।
विज्ञापन

शनिवार को एक्यूआई 194 था। इस प्रकार वायु गुणवत्ता बिगड़ा देखने को मिला है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में दिन में धूप और सुबह-शाम हल्की ठंड बनी रह सकती है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 10 फरवरी को जिले में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें