फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पार्टियों को जमा करनी होंगी चुनाव घोषणा पत्र की 3 -3 प्रतियां

Wed, 28 Aug 2024 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों या उम्मीदवारों को अपना चुनाव घोषणा पत्र जारी करने की तिथि के 3 दिनों के अंदर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में हिंदी व अंग्रेजी में तीन-तीन प्रतियां जमा करवानी होंगी।
विज्ञापन

राजनीतिक दलों से आग्रह किया है कि वे आदर्श चुनाव आचार संहिता का अध्ययन कर इसका अनुपालन करें। आचार संहिता के पैरा-8 के उप क्रमांक (।।।) के अनुसार चुनाव घोषणा पत्र में पारदर्शिता, समान अवसर और वादों की विश्वसनीयता के हित में यह अपेक्षा की जाती है कि घोषणापत्र वादों के औचित्य को भी प्रतिबिंबित करें और मुख्य रूप से इसके लिए वित्तीय आवश्यकता को पूरा करने के तरीकों और साधनों को रेखांकित करें। मतदाताओं का विश्वास केवल उन वादों को पर होना चाहिए जिनका पूरा होना संभव हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें