फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरोल खत्म होने से पहले तीन लोगों की हत्या को अंजाम देना चाहता था बदमाश, हुआ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए टीम ने जीता गैंग के गुर्गे शहर के मोहल्ला सराय बलभद्र निवासी मन्नू सैनी को बड़ी मात्रा में हथियारों के साथ नाईवाली चौक से आटो मार्केट की तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया है। सीआईए के अनुसार गिरफ्तारी के बाद मन्नू ने खुलासा किया है कि 10 सितंबर को पैरोल पर जाने से पहले तीन लोगों की हत्या करने की योजना बना चुका था। आरोपी के पास से दो देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा व एक रिवाल्वर के अलावा चार जिंदा रौंद बरामद किए गए हैं। सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज विद्यासागर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल के नेतृत्व में सीआईए टीम लगातार दिन रात अपराधियों को पकड़ने में लगी हुई है। अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया है। इसी अभियान के तहत देर रात सूचना मिली थी कि सराय बलभद्र निवासी मन्नू सैनी हथियारों के साथ घूम रहा है। सूचना के बाद तुरंत टीम गठित कर मौके पर रेड की गई और मन्नू सैनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मन्नू सैनी से बरामद हुए हथियारों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

दो बदमाश व एक बदमाश के भाई की हत्या करने की थी योजना
सीआईए इंचार्ज विद्यासागर ने बताया कि मन्नू सैनी गैंगरेप और एक गैंग के गुर्गे की हत्या के मामले में भौंडसी जेल में सजा काट रहा था। कुछ समय पहले ही वह पैरोल पर जेल से छूटकर बाहर आया था। उसके बाद उसने दो बदमाशों और एक बदमाश के भाई की हत्या का प्लान बनाया था। 10 सितंबर को पैरोल खत्म होने पर उसे वापस लौटना था। विद्या सागर के अनुसार पूछताछ में जीता गैंग के गुर्गे मन्नू सैनी ने बताया कि जेल जाने से पहले उसे तीन हत्या की वारदात को अंजाम देना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें