फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शहर में खाली जमीन पर होगी पार्किंग की व्यवस्था

Thu, 09 Apr 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
उपायुक्त अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में जिला बाल कल्याण परिषद की बैठक में योजनाओं और बजट पर विचा
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला बाल कल्याण परिषद की कार्यकारिणी एवं आम सभा की बैठक वीरवार को उपायुक्त कार्यालय में डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में हुई। इसमें शहर में खाली सरकारी जमीन पर नगर परिषद की ओर से पार्किंग का प्रबंध कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बैठक में परिषद की तरफ से संचालित विभिन्न योजनाओं पर विचार किया गया। उपायुक्त ने डिजिटल लाइब्रेरी के सुचारु संचालन की प्रशंसा की। निर्णय लिया कि पंचायतों की ओर से स्थापित कुछ ई-लाइब्रेरी का संचालन भी परिषद की ओर से किया जाएगा।
बैठक में बाल भवन बावल और रेवाड़ी में 40-40 बच्चों की संख्या के साथ स्थापित की जा रही अध्ययन कक्षाओं के लिए 5.4 लाख रुपये का बजट पारित किया गया।
उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि ग्यारवीं पास होनहार बच्चों का चयन कर सूची जिला बाल कल्याण अधिकारी को उपलब्ध करवाएं। बाल भवन, बावल में सेनिटरी पैड उत्पादन और डोना मेकिंग प्रोजेक्ट को अन्य परियोजनाओं के साथ स्थापित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।
विज्ञापन

शहर में खाली पड़ी सरकारी जमीन पर परिषद द्वारा व्यवस्थित पार्किंग का प्रबंध और संचालन करने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में परिषद का 4.67 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त राहुल मोदी, एसएनडीएन बावल मनोज कुमार, एसएनडीएन रेवाड़ी सुरेश दलाल, नगराधिकारी रेवाड़ी जितेंद्र कुमार, एचएनपीएन बंसल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, परिषद के आजीवन सदस्य सत्यावर्त, रीपुदमन गुप्ता, प्रविंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें