संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। प्रदेश में चौ. अभय चौटाला के नेतृत्व में चल रही परिवर्तन पदयात्रा को हर गांव में समर्थन मिल रहा है। हर गांव में भाजपा, जजपा और कांग्रेस के पदाधिकारी, सरपंच, पूर्व सरपंच इनेलो की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। यह पदयात्रा ऐतिहासिक होगी। इससे सत्ताधारी पार्टी के लोगों में बेचैनी है। ये बातें इनेलो प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक नफे सिंह राठी ने रविवार को लोकनिर्माण विश्राम गृह में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक में कहीं।
उन्होंने कहा कि हिंदू शूर सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास शर्मा सुधराना ने 20 युवा साथियों के साथ इनेलो पार्टी में अपनी आस्था जताई। बैठक में प्रधान महासचिव एससी सेल संपत राम डहनवाल, बावल हलका प्रधान रामकिशन छिल्लर, किसान सेल संयोजक सुमेर सिंह बनीपुर, शहरी प्रधान वरुण गांधी, महिला प्रधान कमला शर्मा, कोसली हलका प्रधान धर्मबीर यादव ने परिवर्तन पद यात्रा के लिए सुझाव दिए। बैठक की अध्यक्षता इनेलो जिला प्रधान डॉ. राजपाल यादव ने की। कार्यक्रम में इनेलो जिला प्रभारी व बीसी सेल प्रदेश संयोजक नरेन्द्र प्रजापति उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बुद्धिजीवी सेल संयोजक एडवोकेट सतीश यादव मीरपुर, कर्मचारी सेल संयोजक बीड़ी यादव, श्रमिक प्रकोष्ठ संयोजक सतपाल यादव बिठवाना, बीसी सेल संयोजक हीरालाल सैनी बावल, जिला प्रधान महासचिव नरेश यादव, उत्तम नगर, जसवंत शाहपुर, कोसली युवा प्रधान कुलदीप यादव डहीना, रेवाड़ी खेल प्रकोष्ठ संयोजक अनूप जीवड़ा, जितेंद्र देशवाल, विनोद शर्मा बावल, युवा शहरी प्रधान गौरव सैनी, रविन्द्र यादव करनावास, सवाचन्द नम्बरदार, सुरेन्द्र ढाणी सांतों, मुकेश खतोड़िया, जीतू यादव मांढैया, ललित नेहरा टिकला, सुखिनंद्र दहिया, सुरेंद्र डूडी उपस्थित रहे।