संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। घर के किसी सदस्य को कुछ बताए बगैर बाहर गई महिला से जब उसके पति ने पूछताछ की तो वह भड़क गई। पड़ोसी़ ने बीचबचाव किया तो उसने रॉड से हमला कर घायल कर दिया। बाद में उसने पति को भी घायल कर दिया। दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। यह घटना सदर थाना क्षेत्र के गांव डाबड़ी की है। उपचाराधीन पति की शिकायत पर पुलिस ने उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस को दिए बयान में डावड़ी गांव निवासी अनूप ने बताया कि उसकी पत्नी एक दिन बिना बताए घर से कहीं चली गई। जब वह घर लौटी तो उसने उससे पूछा कि वह बिना बताए कहां गई थी। इस पर पत्नी ने उसे जवाब देने की बजाय झगड़ा करना शुरू कर दिया। दोनों के बीच विवाद बढ़ने के बाद आसपास के ग्रामीण वहां एकत्रित हो गए। पड़ोसी पवन ने भी महिला को पति के सवालों का जवाब देकर मामला शांत कराने को कहा। आरोप है कि महिला ने राॅड पवन पर हमला कर दिया कर उसे घायल कर दिया। अनूप ने घायल पवन को अस्पताल में दाखिल कराकर घर लौटा। अनूप ने बताया कि अस्पताल से लौदा तो उसकी पत्नी फोन पर किसी से बात कर रही थी। उसने जब पूछा कि किससे बात कर रही है तो उसे रॉड से हमला कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने उसे छुड़वाते हुए अस्पताल पहुंचाया। थाना सदर पुलिस ने उसके बयान पर पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।