फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बच्चों के खून से सने कपड़े देख बदहवास हो गए अभिभावक

Fri, 12 Apr 2024 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। कनीना के गांव उन्हाणी में हुए हादसे में घायल 12 बच्चों को रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली, तुरंत आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

अस्पताल में बच्चों के खून से सने कपड़े देखकर अभिभावक बदहवास हो गए। किसी तरह से साथ आए लोगों ने एक-दूसरे को संभाला।
बच्चों के इलाज में किसी तरह की कोई समस्या न आए, इसे लेकर सीएमओ डॉक्टर सुरेंद्र यादव खुद मोर्चा संभाले हुए थे। मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौजूद थी, जो बच्चों की देखभाल कर रही थी। अस्पताल में आए नीरज, राजू, रामपाल, मुकेश ने कहा कि ऐसे स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि जब पता था कि चालक नशे में है, उसके बावजूद बस को चलाने के लिए दिया गया। यह स्कूल की लापरवाही है। स्कूल प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। अभिभावक बच्चों को स्कूल में पढ़ने के लिए भेजते हैं, मगर इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त के योग्य नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें