रेवाड़ी। रामगढ़-पटौदी रोड के किनारे लगी झाड़ियों में आग। स्त्रोत: वीडियो ग्रैब
रेवाड़ी। गांव रामगढ़ से पटौदी की तरफ जाने वाले रास्ते पर नहर बनी हुई है। नहर के पास सड़क किनारे काफी बड़ी झाड़ियां हैं। बुधवार की देर रात इन झाड़ियों में आग लग गई। आग देखते ही देखते खेतों की तरफ भी पहुंच गई। आग का धुआं और लपटें काफी दूर तक दिखाई दी। इसी बीच सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों ने सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। दमकल विभाग के मुताबिक आग की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है। संवाद